रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ठंड को लेकर स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदला

- डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, आज से लागू होगी नई व्यवस्था

अलीगढ़। सर्दी के साथ कोहरे का प्रकोप अब बढ़ने लगा है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जिले के सभी स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी किया है।

इसके अनुपालन में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने मंगलवार को देर शाम सभी स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में अत्यधिक शीत लहर एवं ठंड को दृष्टिगत रखतें हुए जनपद के समस्त बेसिक शिक्षा परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य समस्त बोर्ड (सीबीएससी/आईसीएससी ) के कक्षा नर्सरी से 12 तक के समस्त विद्यालय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक संचालित होगें। उन्होंने कहा कि आदेश का अग्रिम आदेशों तक इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!