रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जसराम सिंह इंटर कॉलेज में मनाया गया वीर बाल दिवस

गभाना। क्षेत्र विभिन्न स्कूलों समेत क्षेत्र में मंगलवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान साहिबजादों की शाहदत को याद किया गया। सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह व भाजपा मंडल संयोजक विपिन कुमार सिंह ने सिख धर्म के गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों बाबा जाेरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की तस्वीरों पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों में जोरावर सिंह वफतेह सिंह के अदम्य साहस ने मुगलों के दांत खट्टे कर दिए थे। मुगल अधिकारी वजीर खां ने दोनों की निर्ममता से हत्या करवा दी थी। इन दोनों की याद में ही वीर बाल दिवस मनाया जाता है।

यहां पूजा सिंह, संतोष कुमार, केंद्रपाल सिंह, निशा सिंह, मुनेश कुमार, अवधेश कुमार, अभिषेक कुमार, रेनू सिंह, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, नेहा सिंह, अनिल कुमार, संजीव शर्मा, निशा जाखड़, सचिन कुमार, शालू सिंह आदि मौजूद रहे।कस्बा स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल में भी वीर बाल दिवस मनाया गया। यहां कुलदीप सिंह (प्रधानाचार्य), रमा सिंह, योगेश पालीवाल, कृष्णा सिंह, सुनीता सिंह, कविता सिंह, कुसुम देवी, सोमवती गुप्ता, रवि कुमार, अंकित सिंह, अर्जुन सिंह, गुंजन सिंह, हेम सिंह, नीतू सिंह, सौम्या सिंह, सुमन, आरती, रितु, स्वाती सिंह,मुस्कान, दीक्षा, भावना, एकता सिंह आदि मौजूद रहे।पूर्व मंत्री ठा. दलवीर सिंह के कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान ने साहिबजादों के छवि चित्र पर माल्यापर्ण किया। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष पीएम नरेंद्र मोदी ने जोरावर सिंह व फतेह सिंह की शाहदत की स्मृति में पूरे भारत में इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। इस मौके पर विपिन कुमार सिंह, जिला मंत्री किसान मोर्चा दलवीर सिंह, सुवोध चौधरी, जिलाउपाध्यक्ष किसान मोर्चा यशपाल सिंह संजू, धमेंद्र सिंह आदि मौजूद

error: Content is protected !!