रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दरिंदगी! 12 साल की बच्ची को 66 वर्षीय बुजुर्ग ने बनाया हवस का शिकार, हालत गंभीर

अलीगढ़। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही एक 12 वर्षीय बच्ची को 66 वर्षीय अारोपी बुजुर्ग खाने की चीज देने का बहाना देकर अपने घर पर बुला ले गया। जहां पर आरोपी बच्ची को छत पर बनी एक झोपड़ी में ले गया और अपनी हवस का शिकार बना दिया। बच्ची चिल्लाती रही और आरोपी उसके साथ अपनी हवस पूरी करता रहा। जैसे तैसे बच्ची वहां से छूटकर भागी और सीधे अपने घर पर पहुंची। बच्ची के खून बह रहा था, जिसे देखकर उसकी दादी के पसीने छूट गए। बच्ची ने रो-रो कर सारी बात अपनी दादी को बताई।

अनुसूचित जाति से है बच्ची

पीड़ित बच्ची की दादी ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है। उनके बेटे के 5 बच्चे हैं, जबकि उसकी बहू की इसी साल मृत्यु हो चुकी है। उसका बेटा मजदूरी करता है और उसी से सारा घर चलता है। वह घर में रहकर बच्चों की देखभाल करती है। गुरुवार को भी वह अपने घर पर ही थी। उसकी सबसे छोटी 12 वर्षीय पोती कक्षा 5 की छात्रा है। गुरुवार को अवकाश होने के कारण बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी ने बच्ची को अपने साथ ले जाकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी से छूटने के बाद बच्ची ने उन्हें रो-रो कर सारी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने थाने में जाकर पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है।

तीन बेटियों का पिता है आरोपी

मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी 66 वर्षीय रसीद पुत्र रफीक सिलाई मशीर रिपेयर का काम करता है। आरोपी के 5 संतानें हैं, जिसमें से तीन बेटियां है। आरोपी की एक बेटी की शादी हो चुकी है, जिसका निकाह हरदुआगंज में ही हुआ है। जब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया तो उसकी शादीशुदा बेटी और दो अविवाहित बेटियां घर पर ही थी। आरोपी अपनी बेटियों से नजर बचाकर बच्ची को छत के ऊपर बनी झोपड़ी में लेकर गया था और यहां पर उसने घटना को अंजाम दे दिया। बच्ची की दादी ने बताया कि आरोपी रसीद सुबह भी उनकी नातिन को बुला रहा था। वह उससे सामने की दुकान से दूध मंगवाने की बात कह रहा था। लेकिन उस समय उन्होंने बच्ची को भेजने से मना कर दिया था।

दोपहर में वह घर के अंदर खाना बना रही थी और बच्ची बाहर खेल रही थी। इस दौरान पहले से घात लगाए आरोपी ने बच्ची को बुला लिया और अपने साथ ले जाकर घटना को अंजाम दे दिया है। घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश बना हुआ है। वह आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बच्ची की हालत गंभीर, इलाज जारी

घटना के बाद से बच्ची के रक्त स्त्राव रुक नहीं रहा है। जिसके कारण पुलिस ने बच्ची को तत्काल अतरौली सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है और मेडिकल टीम लगातार उसका इलाज कर रही है।

पुलिस ने अरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल थाने में जाकर मामले की तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी से पूछताछ में उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह भी कबूल किया है। वहीं घटना के बाद फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। घटना स्थान पर टीम ने कई साक्ष्य संकलित किए हैं, जो आरोपी के खिलाफ कोर्ट में इस्तेमाल किए जाएंगे।

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से फैला तनाव

मामला दो समुदायों का होने के कारण इलाके में तनाव हो गया। बच्ची हिंदू है और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गैर समुदाय से है। ऐसे में यह मामला तूल पकड़ गया और इलाके में तनाव फैल गया। जिसके बाद इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है।

सीओ अकमल खान ने बताया कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है

error: Content is protected !!