रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चौकी पर तैनात दारोगा की उपचार के दौरान मौत

जट्टारी। टप्पल थाना क्षेत्र की जट्टारी चौकी पर तैनात दारोगा की बीमारी के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलते ही थाना पर मौजूदा स्टाफकर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इंस्पेक्टर समेत अन्य स्टाफकर्मियों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

बागपत के थाना विनौली के गांव सिरसली निवासी भूपेंद्र सिंह यूपी पुलिस में दाराेगा के पद पर टप्पल थाना की जट्टारी चौकी में तैनाती थी। विगत 20 नवंबर को स्वास्थ्य खराब होने पर वह छुट्टी लेकर उपचार के लिए घर चले गए। लेकिन तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें उपचार को फॉटिज हॉस्पीटल में भर्ती करा दिया। जहां पर गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। जैसे ही सूचना थाना पर स्टाकर्मियों को पहुंची तो शोक की लहर दौड़ पड़ी। इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा समेत अन्य स्टाफकर्मियों ने मोन धारण कर दिवंतग आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!