रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में हवन यज्ञ कर कार सेवकों को दी गई श्रद्धांजलि

गभाना। कस्बा में रोडवेज बस स्टैंड के पास राजरानी मार्केट में तृप्ति इंटरप्राइसेस पर रविवार को कार सेवा के दौरान शहीद हुए लाेगों को श्रद्धांजलि दी गई।

महंत सत्यानंद महाराज ने सानिध्य में आयोजित हवन यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आहूति दी। इस मौके पर महंत सत्यानंद ने कहा कि आज अयोध्या में जो भव्य राम मंदिर निर्माण होने जा रहै, उसमें कार सेवकों को अहम योगदान रहा है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर लोकेंद्र कुमार बंटी, संजू कश्यप, मुकेश कश्यप, तृप्ति कश्यप, समर्थ पालीवाल, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!