युवती को भगा कर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
चंडौस। थाना पुलिस ने कस्बा बाजार आई युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी चंडौस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पिछले दिनों थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि बीती 25 अक्टूबर को उसकी बेटी कस्बा चंडौस के बाजार आई थी। जहां से गांव के ही एक व्यक्ति की मदद से गौड़ा थाना क्षेत्र के गांव पीजरी निवासी भानूप्रताप उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी व युवती की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी भानूप्रताप को ऊमरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


