रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किशोर का अपहरण कर बांधे हाथ पैर, पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को किया गिरफ्तार

गभाना। कस्बा के एक मोहल्ला से किशोर का अपहरण कर उसके हाथ-पैर बांधकर बोरे में बंदकर देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन बाल अपचारियों को गिफ्तार किया हैं।

कस्बा गभाना के एक मोहल्ला निवासी शैलेंद्र कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को उनका 15 वर्षीय भतीजा अचानक से घर से गायब हो गया। परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी। जानकारी करने पर पता चला कि उसे पड़ौस का ही एक किशोर अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया है। देर शाम को भतीजा रोता हुआ घर पर आया।

उसने परिजनों को बताया कि पड़ौस का ही एक किशोर उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर बाइक पर बिठाकर जवां क्षेत्र के गांव सौंगरा के जंगलों में ले गया। जहां पर पहले से ही नगला नत्था के दो व रामपुर का एक लड़का मौजूद मिले। चारों ने मिलकर उसके हाथ पैरों को बांध कर बोरे में बंद कर दिया और बोले कि इसके पिता से दो-तीन लाख रुपये वसूल करेंगे। यदि रुपये न मिले तो इसके साथ मारपीट करेंगे। जैसे तैसे भतीजा चाराें के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा। जिस पर परिजन किशोर को थाने लेकर पहुंचे।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में अपहरण समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को पकड़ लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन 

error: Content is protected !!