रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बेटा होने की खुशी में घर जा रहे स्कूटी सवार को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

लोधा। हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास पत्नी के बेटा होने की खुशी में गुड़गांव से दोस्त के साथ घर रहे जा रहे स्कूटी सवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार विजयगढ़ के गांव नगला रानी निवासी सचिन कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह गुड़गांव में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी ने धनीपुर क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। जिसकी खुशी में वह मंगलवार को गुड़गांव से अपने साथी पंकज कुमार के साथ स्कूटी से घर आ रहे थे।

जैसे ही वह हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास पहुंच तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर व ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करा दिया। उधर ग्रामीणों ने कार का पीछा करते हुए चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!