विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सांसद ने गिनाई केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं
गभाना। बरौली विधानसभा के गांव सुमेरपुर में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम ने हिस्सा लेकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश व प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है। देश के प्रत्येक तबके के पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से अनेके पात्रों हितग्राहियों को अपने सपनाें का घर मिला है। आयुष्मान कार्ड से गरीब बीमार व्यक्ति का निशुल्क इलाज हो रहा है।
सरकार गरीब कल्याण की योजनाऐं बना रही है। हर पात्र हितग्राही को उसकी योजना में लाभ दिलवाया जाएगा। इस यात्रा का उददे्श्य है कि गरीब तबके के पात्र लाभार्थी जो लाभ लेने से वंचित रह गए है, उन्हें शासन की योजना का लाभ मिले । इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों से उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नौनिहालों को अन्नप्राशन कराया गया। वहीं विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही वंचित लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस मौके पर चंडौस ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रेशमपाल सिंह, राकेश कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, कुलदीप आर्य, शीलेंद्र सिंह, देवेंद्र सक्सैना, चंद्रशेखर आर्य, दलवीर सिंह, रामवीर सिंह, सुरेशपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, अजयपाल सिंह, देवेंद्र सिंह भाटी, जाेधपाल सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।