राजस्व राज्यमंत्री व एसडीएम ने जरूरतमंदों को किया कंबलों का वितरण
खैर। तहसील सभागार में शनिवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से गरीब, असहाय, निर्धन को ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि निर्धन, असहाय, जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ अवश्य मिले। उन्होंने तहसील प्रशासन को निर्देशित किया कि जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश विकास का पहिया बहुत तेजी से घूम रहा है। योगी के नेतृत्व में सरकार किसान, युवा और व्यापारियों के हित में लगातार काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान व एसडीएम दिग्विजय सिंह ने करीब 200 जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया। कार्यक्रम में तहसीलदार रामगोपाल सिंह, नायब तहसीलदार काजोल, पालिका चेयरमैन संजय शर्मा, भाजपा नेता कालीचरन शर्मा, राहुल प्रधान, ठा. टीपी सिंह जादौन, सतीश प्रधान, संजू प्रधान, लेखपाल पुष्पेंद्र वार्ष्णेय, प्रेमप्रकाश गुप्ता, जसवंत सिंह, स्टेनो बाबू इमरान खान, अंकित चौहान, धीरज सिंह, विक्रम आदि मौजूद रहे।