दि अधिवक्ता बार एसोसिएशन के राजेश अध्यक्ष व शैलेंद्र बने सचिव
गभाना। तहसील में दि अधिवक्ता बार एसोसिएशन की सोमवार को अधिवक्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें वार्षिक चुनाव निर्विरोध तरीके से संपन्न हुआ।
चुनाव अधिकारी अनिल शर्मा के अनुसार निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत सोमवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राजेश सारस्वत, राजपाल सिंह उपाध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार महासचिव, मनोज कुमार संयुक्त सचिव व आशीष सारस्वत को कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध तरीके से चुन लिया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर अरून कुमार सिंह, विनेश कुमार सिंह, सतीश शर्मा, सुभाष शर्मा, हरेंद्र सिंह, जयप्रकाश बघेल, जितेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, सुरेश चंद्र सारस्वत, वेदवीर चौधरी, उमाशंकर, गंगाशरन शर्मा, शाहिद, राकेश, सोनपाल आदि मौजूद रहे।