भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गभाना। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।
युवा कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने प्रदेश में कक्षा एक से कक्षा 12 तक बेटियों को शिक्षा फ्री दिलाने, मजदूरों को मासिक अाय के रूप में 14 हजार रुपये देने, पीजीएफ पल्स बीमा कंपनी में लोगाें के फंसे रुपयों को निकलवाने, निराश्रित गोवंशों काे ठंड के बचाव से उचित उपाय कराने की मांग की। इस मौके पर रोशन, सोनू, देवू, कपिल, हरेंद्र, कालू, राहुल, सोनी, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।