रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एक समुदाय के दुकानदार द्वारा हिंदू महिला को पीटने को लेकर रोष

- हिंदू राष्ट्र सेना ने बुध बाजार बंद कराने की मांग लेकर सौंपा ज्ञापन

जट्टारी। कस्बा टप्पल में एक समुदाय के दुकानदार द्वारा हिंदू महिला के साथ अभद्रता व मारपीट करने को लेकर हिंदू राष्ट्र सेना के पदाधिकारियो में रोष व्याप्त हैं। उन्होंने एसडीएम खैर व सीओ खैर को बुध बाजार को बंद कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

हिंदू राष्ट्र सेना के जिलाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दिग्विजय सिंह व सीओ राजीव द्विवेदी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कस्बा टप्पल के रामलीला मैदान में पिछले दो वर्षों से अवैध रूप से बुधवार को सप्ताहिक बाजार लगाया जाता है।

जिसमें अधिकांश जीबी नगर के एक समुदाय के लोग अपनी दुकानों को लगाते हैं। उनका आरोप था कि वह हिंदू बहन-बेटियों के साथ अक्सर छेड़छाड़, अभद्रता व मारपीट करते हैं। बुधवार को भी उक्त लोगों ने बाजार में सामान लेने आई एक हिंदू महिला को सरेआम चांटा मारा और विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट कर डाली।

उन्होंने अवैध रूप से संचालित साप्ताहिक बुध बाजार को बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि साप्ताहिक बाजार को बंद न कराया गया तो हिंदू राष्ट्र सेना के पदाधिकारी बाजार के बीचों-बीच बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!