रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में शराब की दुकानें व स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
न्यूज डेस्क। 22 जनवरी को अयोध्या के साथ पूरे देश में रामोत्सव मनाया जाएगा, क्योंकि इस दिन भगवान रामलला मंदिर में विराजमान होंगे। इसको लेकर मंगलवार को सीएम योगी खुद तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं को बारीकियों से परखा।
इस दौरान उन्होंने ऐलान किया किया कि 22 जनवरी को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। शराब की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी साथ ही सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी भवनों की सजावट कराई जाएगी, साथ ही आतिशबाजी होगी। ये व्यवस्था प्रदेश के सभी जिलों में समान रूप से लागू रहेगी। इसके पालन के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।