रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कटरा-बरौली मार्ग पर चालक के साथ मारपीट कर बदमाश स्कार्पियों कार लूट कर हुए फरार

गभाना। क्षेत्र में कटरा-बरौली मार्ग पर गांव पनिहावर के पास बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। चार बदमाश दिल्ली से भाड़े पर कार ले कर आए थे, और चालक के सिर में बोतल मारकर घायल करके कार को लूट कर फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशो काे काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।

दस हजार रुपये में अलीगढ़ के लिए भाड़े किया था तय

दिल्ली के राजीव नगर निवासी चालक प्रमोद सिंह चौहान के अनुसार गुरुवार शाम को दिल्ली से चार युवकों ने उसकी स्कार्पियो कार को 10 हजार रुपये के भाड़े पर अलीगढ़ आने के लिए तय किया था। रात में अलीगढ़ पहुंचते ही बदमाशों ने क्षेत्र के गांव पनिहावर में कपड़े बदलने का बहाना बनाया। वह उसे पनिहावर के पास कटरा-बरौली मार्ग पर सुनसान जगह पर ले गए। जहां बदमाशों ने ने चालक प्रमोद चौहान के सिर में बोतल मारकर घायल कर दिया। जब तक वह संभल पाता उससे पूर्व ही बदमाशों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और कार व उसका मोबाइल फोन को लेकर फरार हो गए।

लूट की सूचना पर पुलिस में मच हड़कंप

घटना के बाद पीड़ित ने जैसे-तैसे राहगीरों से मदद मांग कर सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व थाना पुलिस को दी। लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा एएसपी/सीओ अमृत जैन मौके पर पहुंच गए और पीड़ित से जानकारी जुटाई। पुलिस ने बदमाशों काे काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जा रहा है, मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!