लक्ष्मीराज इंटर काॅलेज में पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
गभाना। नगर के श्री लक्ष्मीराज इंटर काॅलेज में चल रही पांच दिवसीय कबड्डी प्रतियोगियता का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. विजेंद्र कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। इससे विद्यार्थियों का मानसिक व शारीरिक के अलावा रचनात्मक कौशल विकास होता है। छात्रों की पढ़ाई के साथ ही उनकी प्रतिभा को निखारने व उन्हें तनाव मुक्त रखना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, आज का दौर प्रतिस्पर्धा से भरा है। ऐसे में विद्यार्थी का हर तरह से निपुण होना बहुत जरूरी है। इस तरह के प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से छात्रों का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि लग्न और मेहनत के बल पर छात्र सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन 11 सी व 9 सी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिर में 9 सी के खिलाड़ियों ने दस अंकों से जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इस दौरान अतिथियों ने विजेता टीम के कप्तान प्रेम व उपविजेता टीम के कप्तान कृष्णा को ट्राफी देकर व नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। प्लेयर ऑफ द मैच प्रेम को चुना गया। प्रतियोगिता में मैच रेफरी की भूमिक राकेश कुमार मिश्रा ने निभाई।
इस मौके पर यशपाल सिंह, राकेश मिश्रा, सरनाम सिंह, उदयवीर सिंह, साहब सिंह, अखिलेश प्रजापति, अनिल शर्मा, राधेश्याम, साधना सिंह, सीमा सिंह, मीनू सिंह, गरिमा सिंह, देव प्रभा, गणेश शर्मा, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
