रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इगलास। थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि चार सितंबर 2022 की रात्रि को जमीन की रंजिश को लेकर क्षेत्र के गांव नगला फलाहार में गोली चल गई थी। जिसमें गोली लगने से धर्मवीर सिंह पुत्र राम सिंह घायल हुए थे।

घटना के संबंध में पीड़ित के भाई महेंद्र सिंह ने गांव के ही गोपाल, गजेंद्र उर्फ पट्ठा, टीटू, सुखबीर, बंटी, अशोक, कन्हैयालाल व कमल के खिलाफ जानलेवा हमला वएससी/एसटीएक्टत में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी गोपाल घटना के बाद से फरार चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ 82 की कार्रवाई भी की जा चुकी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी गोपाल को गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया है।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!