रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ न होने पर भाकियू करेगा आंदोलन

  •  खेरेश्वर मंदिर परिसर में भाकियू ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर की बैठक
  •  स्नेह सिंह चौहान बनी महिला मोर्चा की गभाना तहसील अध्यक्ष

अलीगढ़। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) की खेरेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया।

बैठक में युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानू प्रताप सिंह की मांग पर किसानों के नलकूपों का बिल माफ किया है। सरकार की ओर से इस कार्य के लिए 900 करोड़ रुपये का वजट भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल के बाद आने वाले बिलों को कोई भी किसान जमा न करें। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के संपूर्ण कर्ज को माफ करें। यदि ऐसा नहीं होता है भाकियू भानू पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा।

गभाना तहसील अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार किसान आयोग का गठन जल्द से जल्द नहीं करती है तो किसान क्रांतिदल लोकसभा चुनाव में प्रत्येक सीट से अपना प्रत्याशी उताकर सबक सिखाएगी।

बैठक के दौरान युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने संगठन का विस्तार करते हुए विकास सिंह को जिला उपाध्यक्ष, अरूण यादव को छात्र मोर्चा का जिला सचिव, स्नेहलता सिंह चौहान को महिला मोर्चा की गभाना तहसील अध्यक्ष, रानी देवी को तहसील उपाध्यक्ष, सुमन देवी तहसील सचिव, हेमलता देवी को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री गोविल सिंह जादौन, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता अग्रवाल, कोल तहसील अध्यक्ष पिंकी ठाकुर, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय सिंह, राजू ठाकुर, टीपी सिंह, गवेन्द्र सिंह, कुलदीप ठाकुर, रोहित ठाकुर, चिराग ठाकुर, कुलदीप वशिष्ठ, राजेश तिवारी, जुगेंद्र सिंह, महेंद्र प्रधान, बंटी नायक, संजय सिंह, सैनी सिंह, योगेश सिंह, देववृत सिंह चौहान, लवी ठाकुर, ज्योति ठाकुर, रंजीत तोमर, प्रज्ञवीर सिंह जादौन, बहादुर सिंह फगोई, गौरव बघेल, गोपाल सिंह, डॉ. यूनिस खान, राकेश ठाकुर, मनोज मित्तल, मनीष वार्ष्णेय, जितेन्द्र सारस्वत, मनोज कौशिक, मोनू राजौरिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!