रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकाली गई पूजित अक्षत कलश यात्रा, जमकर झूमे रामभक्त

गभाना। क्षेत्र के गांव सौंगरा में रविवार को अयोध्या में रामलला के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों ने धूमधाम से पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान घर-घर भ्रमण कर लोगों को अक्षत व पत्रक बांटे गए। कलश यात्रा में रामभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

गांव में माहेश्वरी धर्मशाला से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें बड़ी संख्या मातृ शक्ति ने सहभागिता निभाई। यात्रा में रामभक्त जय श्रीराम लिखे ध्वजों को लहराते हुए डीजे पर चल रहे राम भजनों पर नाचते झूमते हुए हुए चल रहे थे। जय श्री राम, भारत माता की जयकारों से गूंजे जयघोष से समूचे गांव का वातवरणराममय हो गया। वहीं राम परिवार के अलावा भारत माता की भव्य झांकियां सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।जहारवीर बाबा मंदिर पर पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई।इस दौरान संघ के पदाधिकारी रामकरन आर्य ने कहा कि 500 वर्षों का सपना पूरा होने जा रहा है।प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सभी लोग अपने-अपने घरों में भगवान श्रीराम की अराधनाकरें। आस-पास के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती व शाम को अपने घरों में दीपोत्सवमनाएं। आयोजन में गिरीश शर्मा, हरिओम शर्मा, विनोद माहेश्वरी, प्रमोद गौड़, नखलेश्वर शर्मा, संजय गौड़, छोटे दादा, महाराज सिंह प्रधान, बिट्टा देवी, हरेंद्र शर्मा ,लक्ष्मण बघेल, नोहवत सिंह,सुभाषचंद्र बीडीसी, राम अवतार शर्मा,रिषीपालबघेल,राहुल जादौन, विकास शर्मा, गोविंद शर्मा, रोहित शर्मा, जीतूबघेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!