मजदूर की ट्रैक्टर से गिरकर हुई मृत्यु
अतरौली। क्षेत्र के गांव वीरसिंहपुर के पास एक मजदूर की ट्रैक्टर से गिरकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव विधीपुर निवासी 45 वर्षीय किशोरीलाल पुत्र डूंगर सिंह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार को वह गांव के अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। तभी गांव वीरसिंहपुर के पास अचानक से वह ट्रैक्टर से गिर गए और पहिए के नीचे आ गए।
साथी उन्हें आनन-फानन में उपचार को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
