रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने गरीबों काे कराया भोजन, बांटे गर्म कपड़े

अलीगढ़। मकर संक्रांति पर्व पर सोमवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने गभाना क्षेत्र में पला सल्लू स्थित ईट भट्ठा पर अप्रवासी कामगार व जरूरतमंदों को भोजन कराकर उन्हें गर्म कपड़े व रजाई वितरित की। कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल गए।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर शैलेन्द्र पाल सिंह ने कहा इस कड़ाके की ठंड में लोगो को ठंड से राहत दिलाने का एक छोटा सा प्रयास है, भविष्य में भी संगठन इस तरह के आयोजनों कर जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने का प्रयास करता रहेगा।

प्रदेश प्रभारी नेम सिंह सोलंकी ने कहा की संगठन प्रत्येक वर्ष शहर के गरीब लोगो को कंबल वितरित करता था लेकिन इस वर्ष इन लोगो को कपड़े और कंबल वितरित करके बहुत सुकून मिला है।

जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह उर्फ संजू प्रधान ने कहा की अधिकांक्ष सामाजिक संगठन शहर में ही कपड़े एवं रजाई वितरित करते हैं, लेकिन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने वास्तिविकता में जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं गर्म कपड़े वितरित किए हैं यह वाकई  सराहनीय कार्य है, ऐसे पुनीत कार्यों में हम सभी को बढ-चढ़कर जरूरतमंदों की मदद को आगे आना चाहिए। जिला अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह एवं महानगर अध्यक्ष मीरा जादौन ने महिलाओं और उनके बच्चो को गर्म कपड़े मोजे एवं साड़ियां वितरित की। मंडल अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह एवं युवा मंडल अध्यक्ष सुधीर जादौन ने भट्टो पर उपस्थित सभी परिवारों को एक जगह एकत्रित करके उनकी टीम ने उनको भोजन कराने व्यवस्थाओं को संभाला। भट्टा संचालक गौरव अग्रवाल ने भी संगठन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, सौरभ तोमर, धीरू पहलवान, सूरज राघव, गोविन्द सिंह, रंजीत तोमर, संदीप तोमर, प्रेमलता, रजनी सिंह, राजेश्वरी तोमर, गौरव सिंह, बागेंद्र सिंह, चौहान, अनंत सिंह चौहान, राजकुमार सिंह, अतलपुर, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!