रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ATS ने ISIS मॉड्यूल से जुड़ा AMU का एक और छात्र किया गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का था इनाम घोषित

अलीगढ़। यूपी ATS ने AMU के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र ISIS मॉड्यूल पर काम कर रहा था और बैयर (शपथ) लेकर देश में आतंकी फैलाने का काम कर रहा था। एटीएस टीम काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। एटीएस की तरफ से आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रख रखा था। बुधवार को टीम ने आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। ATS अब तक आठ आतंकी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका है। आरोपी के पास से एटीएस को मोबाइल, आधार कार्ड और नगदी बरामद हुई है।

प्रयागराज के युवक से ली थी ISIS की शपथ

एटीएस ने बुधवार को अलीगढ़ से प्रयागराज के करेली निवासी फैजान बख्तेयार पुत्र बख्तेयार यूनूस को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार फैजान आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़कर आतंकी गतिविधियां फैलाने का काम कर रहा था। वर्तमान में आरोपी एएमयू से मास्टर इन सोशल वर्क (MSW) की पढ़ाई कर रहा था। वह एएमयू के बीएम हॉल हॉस्टल के रूम नंबर 9 में रह रहा था। आरोपी फैजान ने एटीएस की पूछताछ में बताया कि उसने प्रयागराज के रहने वाले रिजावन अशरफ से ISIS की शपथ ली थी। वो अपने साथियों के साथ मिलकर अलीगढ़ ISIS का मॉड्यूल तैयार कर अन्य लोगों को जोड़ने का काम कर रहा था। फैजान से पूछताछ के बाद सामने आया कि अलीगढ़ ISIS मॉड्यूल का नेटवर्क प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ था। ये सभी कुख्यात आतंकी संगठन ISIS के साथ देश विरोधी मंसूबा बनाकर कोई बड़ी आतंकी घटना अंजाम देने की फिराक में थे। पिछले दिनों पकड़े गए AMU के आरोपी आतंकी छात्र अब्दुल्ला अर्सलान, माज बिन तारीक, वजीहुद्दीन के साथ मिलकर आरोपी फैजान बख्तियार भी काम कर रहा था। लेकिन इनकी गिरफ्तारी के बाद वह छिपता हुआ घूम रहा था। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने ही पूछताछ में फैजान का नाम टीम को बताया था।

ATS ने आरोपी पर रखा था 25 हजार रुपए का इनाम

एटीएस के अनुसार सुरक्षा एजेंसियां लगातार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं औ अब तक 8 आतंकियों को पकड़ा जा चुका है, जबकि एक आतंकी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका है। जिसके बाद इनका नेटवर्क लगभग ध्वस्त हो चुका था। इसके बाद से ही फैजान अंडर ग्राउंड हो गया था। ATS ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। यूपी एटीएस ने भौतिक और ग्राउंड सर्विलांस की टीम की मदद से आरोपी की तलाश की और उसकी लोकेशन मिलने के बाद उसे दबोच लिया।

बड़ी घटना को अंजाम देने के इंतजार में था आरोपी

आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उनका नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ है। वह लोग लगातार अपनी टीम बना रहे हैं और बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे। लेकिन लगातार हो रही कार्रवाई के बाद वह शांत थे और मामला शांत होने का इंतजार कर रहे थे। अब टीम आरोपी को न्यायालय में पेश करके उसकी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!