रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने एक वारंटी काे किया गिरफ्तार

गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।

इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव पोथी निवासी धनंजय सिंह कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वांंरट के आधार पर बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।


किसान के घर की दीवार काटकर भैंस चोरी

पिसावा। क्षेत्र के गांव महगौरा में चोर किसान के घर की दीवार काटकर कीमती भैंस को चोरी कर ले गए। मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव महगौरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र कन्हैया किसान हैं। मंगलवार रात को उनकी दुधारू भैंस घर में बंधी हुई थी। जबकि परिजन कमरों में अंदर सो रहे थे। देर रात में चोर घर की दीवार काटकर वहां बंधी भैंस को चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जब किसान पशुओं को चारा डालने के लिए जगे तो खूंटे पर भैंस न पाकर व घर की दीवार कटी देख उनके होश उड़ गए। जानकारी पर अन्य ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ भैंस का काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। जिस पर पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!