रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक

गभाना। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा गभाना के विभिन्न मंदिरों में अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

भाजपा के सह जिला कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता, जिला मंत्री ठा. राकेश सिंह, चंडौस ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रेशमपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताअों ने कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर में हाथों में झाडू लेते हुए साफ-सफाई कर अन्य लोगों को भी जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों मे 22 जनवरी तक तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इस दिन पूरे क्षेत्र में हर घर, हर मंदिर, हर प्रतिष्ठान में दीपक जलाने के साथ ही प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। जिससे पूरा क्षेत्र राममय और भक्तिमय होगा।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!