रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विद्युत विभाग की टीम ने चलाया चेंकिंग अभियान, पांच घरों में पकड़ी बिजली चोरी

गभाना। विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी रोकने को लेकर अभियान चलाते हुए पांच घरों में चोरी से बिजली जलते हुए पकड़ ली। मामले में जेई ने पांचों के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जेई गजराज सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में टीम ने पनिहावर गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां पर धर्मेंद्र कुमार, सुमित कुमार, रमेश, रवि कुमार व गौरव के घरों में चोरी से बिजली जलाई जा रही थी। जिस पर पांचों के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने को लेकर टीम का लगातार अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!