पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में गैरहाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि गांव वीधानगर निवासी रघुनंदन कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।