रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कड़ाके की ठंड को देखते हुए जनपद में 25 जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक के स्कूल रहेंगे बंद

अलीगढ़। कड़ाके की ठंड, अत्यधिक शीत लहर एवं कोहरे के प्रकोप को देखते हुए डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने कक्षा एक से कक्षा आठ तक जनपद के सभी स्कूलों काे 25 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके अनुपालन में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने मंगलवार शाम को सभी स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में अत्यधिक शीत लहर एवं ठंड को दृष्टिगत रखतें हुए जनपद के समस्त बेसिक शिक्षा परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य समस्त बोर्ड (सीबीएससी/आईसीएससी ) के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों का 25 जनवरी तक अवकाश रहेगा। उन्होंने कहा कि आदेश का अग्रिम आदेशों तक इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!