रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

गभाना। हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव गोरना रसीदपुर निवासी रिंकू पुत्र बनवारी मंगलवार शाम को बाइक से अलीगढ़ की तरफ से गांव के लिए लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में रिंकू गंभीर रूप से घायल हाे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर रिंकू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की खबर पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!