रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चिरस्मरणीय रहेगा लालाजी का बलिदान

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक के संस्थापक, स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की 159वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि लाला लाजपत राय को पंजाब केसरी भी कहा जाता है। 1928 में लाहौर में इन्होंने साइमन कमीशन के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके दौरान लाठी-चार्ज में ये बुरी तरह से घायल हुए और अंत में प्राण त्याग दिए। उनके अंतिम शब्द थे मेरे शरीर पर पड़ी लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में कील का काम करेगी। लालाजी का त्याग और बलिदान देशवासियों के लिए चिरस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर प्रदीप त्रिपाठी, धर्मवीर सिंह, रवेंद्र सिंह, अभिजीत सिंह, रिषभ प्रताप सिंह, प्रियांशु ठैनुआं, प्रशांत ठैनुआं, पुष्पेन्द्र सिंह, सूरज, साधना आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!