रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना टोल प्लाजा पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री का हुआ जोशीला स्वागत

गभाना। प्रदेश के सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर का रविवार को गभाना टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके देकर व फूलामाला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। वह जिला मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से कार से यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए अबकी बार चार सौ पार का नारा दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी या संगठन के लिए रीढ़ की हड्डी होते हैं। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा देश ही नहीं विश्व की सबसे मजबूत पार्टी के रूप में खड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार बनेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, जिला मंत्री दलवीर सिंह, जिला मंत्री सुरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, भास्कर चौहान, हरेंद्र सिंह, विंदुसार आदि मौजूद रहेे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!