रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर कैंटर अनियंत्रित होकर पलटा, दो युवक घायल

गभाना। हाईवे पर कटरा के पास कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे कैंटर चालक व उसका साथी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

कानपुर देहात निवासी अरविंद कुमार शनिवार देर रात में साथी क्लीनर के साथ गाजियाबाद से कैंटर में प्लाई बोर्ड लेकर कानपुर जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर कटरा के पास पहुंचे तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कैंटर चालक व क्लीनर घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हाे गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!