रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विशाख जी अय्यर बने अलीगढ़ के नए डीएम, इंद्र विक्रम सिंह का गाजियाबाद स्थानांतरण

अलीगढ़। शासन ने सोमवार देर रात में 19 आईएएस अधिकारियाें के तबादले किए हैं। इसमें अलीगढ़ के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।

डीएम इंद्र विक्रम सिंह को गाजियाबाद का डीएम बनाया है। जबकि उनके स्थान पर कानपुर नगर के डीएम विशाख जी अय्यर को अलीगढ़ का नया डीएम बनाया गया है।डीएम इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ में करीब 19 महीने तक तैनात रहे। 2011 बैच के आईएएस विशाख जी अय्यर मूलतः केरल के इडुक्की के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक किया है। वह वाराणसी और फर्रुखाबाद, मेरठ में सीडीओ के पद पर और चित्रकूट, हमीरपुर व कानपुर में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रह चुके हैं। आईएएस विशाख अय्यर की पत्नी अपूर्वा दुबे फतेहपुर की जिलाधिकारी हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!