24 किलो गांजा व चोरी के बाइक समेत दो लोग दबोचे
खैर। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोमना रोड़ बाईपास से दो तस्करों को 24 किलो गांजा व चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम सोमना रोड बाईपास पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक आते दिखाई पड़े। पुलिस टीम ने बाइक सवारोंं को रोकने का प्रयास किया तो वह तेजी से भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर बाइक सवारों को दबोच लिया। पूछताछ मेंं उन्होंने अपने नाम पवन पुत्र जयसिंह निवासी नगला मिया थाना सासनी हाथरस व दुष्यंत चौधरी पुत्र मोहर सिंह निवासी खेड़िया खुर्द टप्पल बताया। जामा तलाशी में उनके पास से 24 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जबकि बाइक भी चोरी की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।