रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ड्यूटी आ रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल

गभाना। हाईवे पर महरावल पुल के पास ट्रक ने ड्यूटी आ रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना गांधीपार्क क्षेत्र के एटा चुंगी निवासी प्रदीप कुमार क्षेत्र के गांव भांकरी स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। मंगलवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर महरावल पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप कुमार गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!