रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को मैक्स ने मारी टक्कर, पिता की मौत

गभाना। हाईवे सोमना मोड़ पर शादी समारोह में शामिल होने से जा रहे पिता-पुत्री की बाइक में मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव ओरंगाबाद कसेर निवासी 40 वर्षीय पूरन सिंह मंगलवार शाम को बाइक से अपनी बेटी शिवानी के साथ खैर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर सोमना मोड़ के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा में सामने से आ रही मैक्स गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को टोल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉॅक्टरों ने पूरन सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी का उपचार जारी है। हादसे की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम् के लिए भिजवा दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!