कोहरे के चलते कैंटर गाड़ी आगे रहे ट्रक से टकराई, दो घायल
गभाना। हाईवे पर गांव भरतरी के समीप घने कोहरे के चलते कैंटर गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कैंटर चालक व क्लीनर घायल हो गए। जिनका पुलिस ने एक निजी अस्पताल में उपचार कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के सुनाब निवासी पवन कुमार कैंटर चालक हैं। वह बुधवार सुबह गांव के ही साथी क्लीनर दीपक के साथ गाजियाबाद से कैंटर में सामान लेकर फिरोजाबाद के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर गांव भरतरी के समीप पहुंचे तभी कोहरा के चलते आगे चल रहे ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। हादसे में कैंटर सवार चालक व क्लीनर घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का भांकरी स्थित निजी अस्पताल में उपचार कराया है।