रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दिल्ली से कटियार जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में महिलाओं से मोबाइल फोन छीने

अलीगढ़। दिल्ली से कटियार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार देर रात ट्रेनों में सामान बेचने वाले वैंडर खिड़की के साइड में बैठी महिलाओं से मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पीड़ित महिलाओं ने इसकी जानकारी रेलवे स्टाफ को दी। इस पर ट्रेन को हाथरस जंक्शन पर रुकवाया गया। जहां से पीड़ित महिलाओं को अलीगढ़ जीआरपी थाने भेजा जा रहा है।

दिल्ली से कटियार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस की खिड़की के निकट दो महिला यात्री बैठी हुई थी। महिला यात्रियों के अनुसार जैसे ही ट्रेन अलीगढ़ के पास पहुंची तभी ट्रेन में सामान बेचने वाले वेंडर उनका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिप तब तक ट्रेन कानपुर की ओर चल पड़ी। किसी तरह महिलाओं ने रेलवे से स्टाफ को इसकी जानकारी दी। जिस पर ट्रेन को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रोक दिया गया। इस मामले में अलीगढ़ जीआरपी इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि पूरे मामले में जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!