पशुपालक की झोपड़ी में लगी आग, दो पशुओं की झुलसकर हुई मौत
गभाना। क्षेत्र के गांव देवपुर में एक पशुपालक की झोपड़ी में अज्ञात कारणों ने आग लग गई। जिसमें उसके दो दुधारू पशुओं की झुलसकर मौत हो गई।
गांव के बृजेश कुमार पशुपालक है और दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार शाम को अचानक से उनकी झोपड़ी में आग गई। आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिस पर सूचना थाना पुलिस व फायर स्टेशन को दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अथक प्रयासों के बाद आग को बुझाया। लेकिन तब तक झोपड़ी में बंधी एक भैंस व एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद रोजी-रोटी सहारा चले जाने से पशुपालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा है।