रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जसराम सिंह सरस्वती इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट के छात्रों को दी गई विदाई

गभाना। सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में एक समारोह के मध्य इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। विदाई पाने के दौरान छात्र-छात्राएं भावुक हो गई और उनकी आंखे नम हो गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम हीरालाल सैनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम जीवन के कामयाबी की वह चाबी है, जो हमेशा किस्मत का दरवाजा खोल देती है। सच्ची लग्न और मेहनत के बल ही सफलता संभव है। इसके लिए जरूरी है हम पहले अपने लक्ष्यों का चयन करें और फिर लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करें। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में सम्मलित होने वाले छात्रा-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एसडीएम से परीक्षा व जीवन में सफलता पाने से संबंधित कई सवाल-जबाब किए। जिनका एसडीएम ने बारी-बारी से जबाव देकर अपने अनुभव को साझाा किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो 11 वीं के छात्रों ने इंटरमीडिएट के छात्रों का तिलक कर व मिष्ठान खिलाकर विदाई दी। जहां छात्रों को आगे की कक्षा में जाने की खुशी थी वहीं काॅलेज के साथियों का साथ छूटने का गम भी था। जिसको लेकर उनकी आंखें नम हो गई।

इस मौके पर प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह, पूजा सिंह, संतोष कुमार, केंद्रपाल सिंह, निशा सिंह,मुनेश कुमार, अवधेश कुमार, अभिषेक कुमार, रेनू सिंह,जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार,नेहा सिंह,अनिल कुमार, संजीव शर्मा, निशा जाखड़,सचिन कुमार, शालू सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!