रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे तहसील तिराहे पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

गभाना। हाईवे तहसील तिराहे पर अचानक अाए घने कोहरे के चलते कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

क्षेत्र के गांव दौरऊ-चांदपुर निवासी दुर्गपाल, विशाल व शिवम शनिवार सुबह बाइक से किसी काम से गभाना के लाखा बाजार आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर तहसील तिराहे पर पहुंचे। तभी अलीगढ़ की तरफ से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गिरकर घायल हो गए। जबकि बाइक व कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनाें को थाने भिजवा दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!