रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

गभाना। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया। कार्यक्रम में जमीनी विवाद से संबंधित कुल तीन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर दो शिकायतकर्ता को राहत प्रदान कर दी गई। जबकि बाकी बचे प्रार्थना पत्र को राजस्व व पुलिस टीम गठित कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देशों का साथ सौंप दिया गया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, एसएसआई केपी सिंह, एसआई हरेंद्र सिंह, लेखपाल राजीव शर्मा, रेशमपाल सिंह, संजीव कुमार, हरेंद्र कुमार, सुरजीत यादव, परमजीत सिंह, सचिन गोयल, कपिल देव आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!