विद्युत विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
गभाना। विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाते हुए अलग-अलग गांवों में सात लोगों के घरों में चोरी से बिजली जलते हुए पकड़ ली।
जेई गजराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने लालपुर नगला बंजारा में विष्णु, राजकुमार, जगदीश, कटरा के बाल्मीकि मोहल्ला में राहुल, पहावटी के नगला गिरधरपुर में संतोष कुमार, दौरऊ नगला के इस्लाम खां व गिरधरपुर में भूपसिंह के घरों में चोरी से बिजली जलते हुए पकड़ ली। जेई ने सभी सातों लोगों के खिलाफ विद्युुत चोरी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। जेई ने बताया कि बिजली चोरी रोकने को लेकर टीम का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।