गभाना में खैर चेयरमैन का सभासदों ने किया जोरदार स्वागत
गभाना। कस्बा स्थित पूर्व मंत्री ठा. दलवीर सिंह के कार्यालय पर बुधवार को गभाना नगर पंचायत के सभासदों व ग्रामीणों ने समारोह के मध्य खैर नगरपालिका के चेयरमैन संजय शर्मा का फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन ने सभासदों व ग्रामीणों का आभार जताया। इस मौके पर सुबोध चौधरी, नरेंद्र शर्मा फौजी, भुवनेश गोयल, विपिन कुमार सिंह, हरीश माहेश्वरी, राजकुमार अग्रवाल, धर्मवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, राजकुमार माहौर, रामू पंडित, महेंद्र सिंह, राहुल सिंह, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।