रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत

गभाना। हाईवे पर भूपाल नगलिया के पास बीस दिन पूर्व हादसे में घायल महिला की गुरुवार को उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार भूपाल नगलिया निवासी यतेंद्र सिंह की 35 वर्षीय पत्नी राधिका बीती 9 फरवरी को गभाना से टेंपो से घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांव के पास टेंपो से उतरकर हाईवे पर सड़क पार करने लगी तभी सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राधिका गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने उन्हें उपचार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां पर गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हाे गया है। राधिका दो बच्चों की मां थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!