रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हादसे में मृत वृद्ध की तीन दिन बाद हुई शिनाख्त

गभाना। हाईवे पर भरतरी पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में मृत वृद्ध की तीन दिन बाद परिजनों ने शिनाख्त कर ली।

बता दें कि शनिवार की रात को क्षेत्र में हाईवे पर भरतरी के पास कार की टक्कर से साईकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। मंगलवार दोपहर को परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक की शिनाख्त जवां थाना क्षेत्र के गांव बरई सुभानगढ़ी निवासी 60 वर्षीय बनवारी लाल के रूप में कर ली।

परिजनों के अनुसार मृतक शनिवार रात में अपनी पत्नी लता देवी को तीर्थ स्थलों पर जाने के लिए पचपेड़ा मोड़ पर बस में बिठाने के लिए आए थे। जहां से वह साईकिल से घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

error: Content is protected !!