वंडर सीमेंट प्लांट के गति शक्ति मल्टीमाॅडल कार्गो का पीएम मोदी ने किया वर्चुअली शुभारंभ
गभाना। सोमना स्थित वंडर सीमेंट प्लांट के गति शक्ति मल्टीमाॅडल कार्गो व वंडर ग्रांइडिंग यूनिट का मंगलवार को पीएम मोदी ने वर्चुअली शुभारंभ किया। इस दौरान प्लांट पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मौजूदा लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्लांट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम हीरालाल सैनी, रेलवे के सीनियर डीएसटी सुरेंद्र सिंह, ग्राइडिंग यूनिट्स हैड पीसी जैन, प्लांट हैड आशीषचंद्रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर सीनियर डीएसटी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गति शक्ति मल्टीमाडलकार्गो का शुभारंभ होने से रेलवे अब लगभग आधे समय अंतराल में प्लांट में निर्मित सीमेंट का ट्रांसपोर्ट कर सकेगा।
उन्होंने कहा कि बीते वर्षाें में रेलवे ने माल ढुलाई, विद्युतीकरण, नई लाइनें बिछाने/दोहरीकरण, अंडरपास, ऊपरगामी पुल बनाने के साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी के एकीकरण सहित विभिन्न श्रेणियों में शानदार उपलब्धियां हासिल की है। बड़े महानगरों व धार्मिक स्थलों के लिए वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को समय की बचत हो रही है। इस दौरान गुजरात के अहमदाबाद से पीएम के सजीव प्रसारण को देखा व सुना गया। जैसे ही प्रधानमंत्री ने रिमोट दबाकर विभिन्न परियोजनाओं को लोकार्पण किया, वैसे ही पांडाल मौजूदा लोगों की तालियाें की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान जसराम सिंह सरस्वती इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मातृ शक्ति, शिक्षिकाएं व छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सीएमआई संजय शुक्ला, सुनील कुमार, आरके मिश्रा, एचआर हैड अशोक शर्मा, मनीष कुमार, भुवनेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।