मैरिज होम संचालक की उपचार के दौरान मृत्यु, संदिग्ध परिस्थियों में लगी थी गोली
गभाना। रामपुर में रविवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल मैरिज होम संचालक की सोमवार देर शाम को दिल्ली के जीटीबी हाॅस्पीटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मैरिज होम संचालक भाजपा नेता भी थे।
हाॅस्पीटल के ऊपर आवास में चली थी गोली
जवां के सौंगरा निवासी 48 वर्षीय डाॅ. श्याम सुंदर वशिष्ठ पुत्र रामजीलाल शर्मा कस्बा के रामपुर में श्याम मैरिज होम, श्याम हाॅस्पीटल व श्याम इंटरनेशनल नाम से स्कूल चलाते थे। रविवार देर शाम को वह अपने हाॅस्पीटल के ऊपर बने अपने मकान में थे। तभी परिजनों को अचानक से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को श्याम लहुलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए मिले थे। गोली उनके सिर में लगी हुई थी। परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। परिजन उन्हें उपचार को जीटीबी हॉस्पीटल लेकर पहुंचे। जहां पर सोमवार देर शाम को उपचार के दौरान श्याम वशिष्ठ ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार कोहराम मच गया है।
एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि हास्पीटल संचालक के सिर में गोली लगी थी। पुलिस को मौके से उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी मिली थी। युवक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिजनों ने पुलिस को रिवाल्वर साफ करने के दौरान हादसा होने की बात कही हैं। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
संदिग्ध हालातों में मैरिज होम संचालक के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर