शिशु मंदिर में विद्यार्थी किए सम्मानित
अलीगढ़। इगलास कस्बा के सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा नर्सरी से पंचम तक का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित किए गए। शुभारंभ मां सरस्वती पर पुष्पार्चन कर व्यवस्थापक समाज सेवी हरीश शर्मा ने किया। परीक्षा प्रमुख धर्मवीर शर्मा ने वार्षिक परीक्षा फल की घोषणा की। प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय में सर्वाधिक अंक अपर्णा उपाध्याय व आराध्या उपाध्याय ने प्राप्त किए। अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कुरुक्षेत्र में मानवी व अर्पणा ने प्राप्त किया। संचालन महेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर सह व्यवस्थापक गोपाल गौड़, मुनेश शर्मा, प्रेमचंद, शिव सिंह, मधु सारस्वत, कुमारी वविता आदि थे।