पथवारी मैया ने मां कालीरात्रि के स्वरुप में दिए दर्शन
अलीगढ़। इगलास नगर के गौंड़ा मार्ग स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर पर नवरात्रि महोत्सव के सातवें दिन सुबह पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। सांय के समय मंदिर रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी से रंगा हुआ नजर आया। आचार्य मयंक उपाध्याय द्वारा पथवारी मैया की मूरत में मां काली के स्वरुप को दर्शाया। श्रद्धालुओं ने काली के स्वरुप में मैया के दर्शन कर मनोतियां मांगी। पथवारी मैया व बैभव लक्ष्मी मैया का भव्य फूल बंगला सजाया गया। महाआरती में भक्तों ने भाग लिया। इसके बाद लांगुराओं के साथ मां काली स्वरुप में मंदिर पर पधारी। मां काली के स्वरुप व लांगुराओं ने तलवार बाजी से जमकर करतब दिखाए। रण में कूंद पड़ी महाकाली, कालो की काल महाकाली आदि भजनों पर भक्त भी मंत्रमुग्ध होकर झूमने पर मजबूर हो गए। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।