रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कार बनी काल, बाइक सवार जीजा की ले ली जान, साला गंभीर

- थाना लोधा क्षेत्र के निर्मांणाधीन राज्य विश्वविद्यालय के पास हुआ हादसा

लोधा । थाना क्षेत्र के निर्मांणाधीन राज्य विश्वविद्यालय के पास एक कार बाइक सवार बहनोई का काल बन गई। जबकि हादसे में पीछे बैठा साला गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसा उस वक्त हुआ जब साले-बहनोई बाइक से नोएडा से अपने घर गमी में शामिल होने एटा जा रहे थे । हादसे की खबर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनाक्रम के अनुसार जनपद एटा के कोतवाली क्षेत्र के गांव सभापुर निवासी पवन यादव पुत्र राजू यादव के ताऊ की मौत हो गई थी।हादसे की जानकारी पर पवन अपने बहनोई 35 वर्षीय पुष्पेंद्र यादव पुत्र तहसीलदार यादव को बाइक पर साथ लेकर नोएडा से अपने गांव जा रहा था । जैसे ही वह रात्रि करीब एक बजे लोधा क्षेत्र के खैर- पलवल रोड पर निर्मांणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पास पहुंचे तभी तेजी से आ रही कार ने बाइक को रोंद दिया। हादसे में साले व बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुष्पेंद्र ने अपने पीछे पत्नी अमनेश एक बेटा व एक बेटी रोते- बिलखते हुए छोड़ा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!